Press "Enter" to skip to content

2 दिन पहले बाजार जाने की कहकर निकले युवक का शव कुएं में मिला, परिजनों ने लगाई हत्या की आशंका / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के कालामढ में 2 दिन पहले बाजार की कहकर निकले युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार उम्मेद शाक्य पुत्र भरोशी शाक्य ने बताया कि छोटा भाई गिर्राज शाक्य जो कारीगरी का काम करता है बीते शुक्रवार को वह मां से बाजार जाने की कहकर निकला था। जिसके बाद से ही वह लापता था। परिजनों ने उसकी सभी जगह तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद आज रविवार की दोपहर उन्हें गिर्राज का शव बरोद रोड़ पर विजय रावत के कुएं में मिला है। उम्मेद का कहना है कि उसका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता, उसके सिर पर भी चोट के निशान है, उन्हें गिर्राज की हत्या होने की आशंका है।
वही बैराड़ थाना पुलिस शव को कुएं से निकालकर दोपहर 3 बजे शिवपुरी पीएम हाउस में पीएम कराकर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!