शिवपुरी: जिले के रन्नोद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले हरेला गाँव में पत्नी ने इल्ली मारने की दबा खा ली. जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां महिला का उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार मन्ना आदिवासी निवासी ग्राम हरेला थाना रन्नोद ने बताया की पत्नी राजवती आदिवासी उम्र 26 साल ने घर में रखी इल्ली मारने की जहरीली दबा खा ली. जिसे रन्नोद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से गंभीर हालत को देखते हुए महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. जहां महिला का उपचार जारी है. मुन्ना ने बताया की मैंने काम के चक्कर में 2 दिन से खाना नहीं खाया था इसी कारण मेरी पत्नी ने गुस्से में इल्ली मारने की दबा खा ली थी.







Be First to Comment