Press "Enter" to skip to content

कपराना गाँव स्थित तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, पुलिस ने जांच शुरू की / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग अंर्तगत सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कपराना स्थित तालाब में रविवार को एक अज्ञात युवक की लाश तैरती हुई मिली। शव को देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है और शव करीब दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। मौके पर युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने जिले के अन्य थानों में मृतक की तस्वीर भेजकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!