शिवपुरी: करैरा के ग्राम लालपुर निवासी शिकायतकर्ता युवराज सिंह पुत्र गोविंदी कुशवाहा, एक अत्यंत गरीब किसान, ने अपनी पैतृक भूमि को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत करैरा थाने में दर्ज की है। शिकायतकर्ता की पैतृक भूमि सर्वे नंबर 239, 240/1, कुल रकबा 0.50 हेक्टेयर में से 0.10 हेक्टेयर की हिस्सेदारी धन्नो बाई पत्नी अर्जुन के नाम है। धन्नो बाई ने तहसील करैरा से एकपक्षीय बटवारा कराकर उक्त भूमि पर मकान बना लिया, जिसके खिलाफ शिकायतकर्ता ने आपत्ति दर्ज की थी। तहसीलदार ने बटवारे पर स्थगन आदेश जारी किया, और प्रकरण अनुभागीय अधिकारी, करैरा, प्रकरण क्रमांक 001/2024-25 विचाराधीन है। इसके बावजूद धन्नो बाई ने अवैध निर्माण कर लिया।
2 अगस्त को सुबह 11 बजे, ग्राम चौकीदार के बुलावे पर शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचा, जहां पटवारी मौजूद था। पटवारी के सवालों का जवाब देने के दौरान जसवंत, प्रताप पुत्र गण अर्जुन, और नीरज पुत्र प्रताप सभी कुशवाह ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज की और लाइसेंसी बंदूक की नोक पर उसे भगा दिया।शिकायतकर्ता ने जान बचाकर भागते समय सुना कि आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों में शामिल सचिंद्र पुत्र प्रताप, जो पूर्व में हत्या के मामले में सजा काट चुका है, रात में गांव में छिपकर आता है और शिकायतकर्ता को अकेले में मिलने पर जान से मारने की धमकी देता है।
शिकायतकर्ता ने करैरा थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है कि यदि उसे या उसके परिवार को कोई नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी जसवंत, नीरज, प्रताप, और सचिंद्र की होगी। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।







Be First to Comment