Press "Enter" to skip to content

पति ने खेत में किया रेप, पत्नी ने बनाया वीडियो, पीड़िता की शिकायत पर दंपति गिरफ्तार, रेप-आईटी एक्ट में केस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति द्वारा दूसरी महिला के साथ किए गए दुष्कर्म का वीडियो बनाया। बाद में यह वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 31 जुलाई को खोड़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 29 जुलाई की शाम करीब 4 बजे वह खेत में बकरी चरा रही थी। उसी समय करन सिंह परिहार अपनी पत्नी कविता परिहार के साथ खेत पर काम कर रहा था।

आरोपी करन सिंह ने पीड़िता को खेत में बने कमरे में जबरन ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी पत्नी कविता परिहार ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

भौंती थाना पुलिस ने करन सिंह और कविता परिहार के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 64, 351(3), 66(e), 67(a) के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!