Press "Enter" to skip to content

महिलाओं द्वारा संचालित शिवपुरी का संयंत्र देशभर के महिला समूहों के लिए उदाहरण बनेगा : मुख्यमंत्री चौहान / Shivpuri News

 

मुख्यमंत्री  चौहान ने महिला आजीविका औद्योगिक सहकारी संस्था को सौंपी “टेक होम राशन संयंत्र’’ की चाबी

शिवपुरी। जन कल्याण और सुराज अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को शिवपुरी में 17.35 करोड़ लागत के “टेक होम राशन संयंत्र’’ की चाबी महिला आजीविका औद्योगिक सहकारी संस्था को सौंपी । इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग की महिलाओं द्वारा संचालित यह संयंत्र पूरे देश के महिला स्व-सहायता समूहों के लिये बड़ा उदाहरण बनेगा। संयंत्र का मुनाफा महिला स्व-सहायता समूहों को दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केवल ठेकेदार और बड़े कारोबारी ही उद्योग नहीं चला सकते, महिलायें भी अब उद्योग धंधे चलाने में सक्षम हो चुकी हैं। इसी सोच के साथ शिवपुरी के “टेक होम राशन संयंत्र’’ के संचालन की जिम्मेदारी महिला संस्था को सौंपी गई है। उन्होंने कहा प्रदेश में अब महिलायें भी कल-कारखाने चलायेंगीं। इसके लिये प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव मदद देगी।

शिवपुरी के इस “टेक होम राशन संयंत्र’’ का संचालन अभी तक एमपी एग्रो द्वारा किया जा रहा था। अब इसका संचालन महिला आजीविका सहकारी संस्था द्वारा किया जाएगा। जिससे इसका सीधा लाभ महिलाओं को मिलेगा और उनके जीवन स्तर में बदलाव आएगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। आरंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित सभी अतिथियों का तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संयंत्र का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, शिवपुरी जिले के प्रभारी एवं पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, सांसद के पी यादव एवं लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़, जिलाध्यक्ष राजू बाथम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!