Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के कोलारस का साखनौर बाढ़ से घिरा,‎ पचावली का पुराना पुल डूबा‎ / Shivpuri News

कोलारस में सिंध नदी के उफान पर आने के बाद सगरौर गांव चारों ओर पानी से ‎घिर गया है। साथ ही बहादुरपुरा,‎इमलावदी, डगपीपरी व कुटवारा गांव में पानी भर गया। पचावली गांव के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां सिंध नदी ‎का स्टेट कालीन पुल डूब गया।

पुल से 10 ‎फीट ऊपर से बहने लगा जिससे गांव में‎ अंदर तक पानी घुस आया। बारिश के हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने सेना की मदद ली है। रेस्क्यू टीमों के साथ सेना ने नाव और अन्य संसाधनों की मदद से 250 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।

हालांकि 100 से ज्यादा लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं। पचावली गांव में करीब 30 स्कूली बच्चे पिछले 24 घंटे से फंसे हुए हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं। कुटवारा गांव में‎ अय्यूब खान का पत्थरों व मिट्टी से बना घर‎ ढह गया है।

कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए सेना को बुलाया गया है। झांसी से एक बटालियन मौके पर पहुंची है जो ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल रही है। साथ ही जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री और राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य भी कर रही है।

रेस्क्यू अभियान की कमान संभाल रहे आर्मी मेजर शिवम गांगुली ने बताया कि सेना दो टीमों में बंटकर अलग-अलग इलाकों में राहत कार्य जारी है। मेडिकल स्टाफ भी तैनात है। सेना के पास रेस्क्यू के लिए वोट, सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षित अधिकारी मौजूद हैं। टीम पूरी तरह तैयार है और जल्द ही सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!