शिवपुरी: जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते एक और हादसा सामने आया है। पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरघार में एक युवक अपनी बाइक सहित नदी के तेज बहाव में बह गया। युवक की पहचान आदेश पुत्र कल्लू आदिवासी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदेश अपने गांव लक्ष्मीपुरा से पोहरी घरेलू सामान लेने आ रहा था। इसी दौरान पिपरघार नदी पार करते समय तेज बहाव में बाइक समेत बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पोहरी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस द्वारा नदी में युवक की तलाश की जा रही है।







Be First to Comment