शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पुरानी शिवपुरी अहीर मोहल्ले में 33 साल के युवक ने नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
जानकारी के अनुसार कैलाश कुशवाह निवासी अहीर मोहल्ला ने बताया कि बेटा नवल सिंह कुशवाह उम्र 33 साल 3 सालों से नशा करता है. 27 जुलाई की रात्रि स्मैक का नशा करके घर आया और घर की छत के छज्जे से लगे सरिया से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली. पिता ने बताया कि बेटे के चार बच्चे है. देहात थाना पुलिस ने सूचना के बाद शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.







Be First to Comment