शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में व्यापारी की दुकान से अज्ञात चोर 40 से 45 लाख की चोरी करके ले गए. जिसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई गई. आज जिला व्यापार मंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर जल्द चोरों को पकड़कर माल बरामद करने की मांग की है.
बता दें की 26 जुलाई की रात्रि दो अज्ञात चोर कोलारस के व्यापारी गिरीश जैन पुत्र श्री प्रकाश चंद्र जैन निवासी कोलारस की दुकान के अंदर सोने चांदी के पुराने गहने जेवरात लगभग 40 से 45 लाख की चोरी कर ले गए थे. कैमरा की डीबीआर भी अपने साथ ले गए थे. लेकिन आसपास की दुकान के सीसीटीवी में दो नकाबपोश बदमाश कैद हो गए थे. जिसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई थी. आज 28 जुलाई को जिला व्यापार मंडल शिवपुरी ने शिवपुरी एसपी को ज्ञापन सौंपकर जल्द चोरों को पड़कर माल बरामद करने की मांग की है. साथ ही 21 हजार इनाम की घोषणा भी की गई है. कार्रवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.








Be First to Comment