Press "Enter" to skip to content

मझेरा खदान में नहाने गए युवक की डूबकर मौत: दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया था, गहरे पानी में डूबा / Shivpuri News

शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के मझेरा में एक पत्थर की खदान में रविवार को नहाने के दौरान 25 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के 27 नंबर कोठी के पास रहने वाले राहुल खटीक के रूप में हुई है।

राहुल रविवार दोपहर अपने दोस्त सचिन जैन के साथ मझेरा क्षेत्र की पत्थर की खदान पर पार्टी मनाने गया था। वह खदान में भरे पानी में नहाने उतरा। गहराई ज्यादा होने के कारण वो डूब गया।

राहुल के डूबने पर उसके दोस्त सचिन ने पहले आसपास के लोगों की मदद से उसे तलाशने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सचिन रात करीब 9 बजे देहात थाना पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, देहात टीआई रत्नेश यादव अपनी टीम और राहुल के परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीईआरएफ को भी बुलाया गया था। लेकिन उनकी दोनों टीमें पहले से अन्य रेस्क्यू ऑपरेशन में व्यस्त थीं। इसलिए वे मौके पर नहीं पहुंच सकीं।

पुलिस और कुछ ग्रामीणों ने मिलकर पानी में उतरकर रात करीब 2 बजे राहुल के शव को खोज निकाला। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!