Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में सड़क पर घूमते दिखे दो मगरमच्छ, जाली लगी होने के बावजूद नाले से निकले, बर्फ फैक्ट्री के पास टहलते नजर आए / Shivpuri News

शिवपुरी के सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग पर स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास रविवार रात नाले पर बनी पुलिया में दो मगरमच्छ खुलेआम घूमते दिखाई दिए। एक राहगीर ने इन मगरमच्छों का वीडियो बना लिया।

जानकारी के अनुसार इस पुलिया के नीचे बहने वाले नाले में पहले भी कई बार मगरमच्छ देखे जा चुके हैं। नगर पालिका ने सुरक्षा के लिए पुलिया पर लोहे की जालियां लगवाई थीं। इसके बावजूद मगरमच्छ जालियों से निकलकर सड़क तक पहुंच गए।

ये घटना रात के समय की है जब सड़कों पर ज्यादा भीड़ नहीं रहती। ऐसे में किसी बड़े हादसे की संभावना और ज्यादा हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के मौसम में शहर के नालों में तेज बहाव आ जाता है। ये नाले करबला क्षेत्र होते हुए सांख्य सागर झील से जुड़ते हैं। सांख्य सागर झील में सैकड़ों मगरमच्छ रहते हैं।

ये मगरमच्छ अक्सर नालों के जरिए शहर की ओर निकल आते हैं। पहले ये नालों तक ही सीमित रहते थे। लेकिन अब सड़क पर भी दिखाई देने लगे हैं। इससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के रहवासियों में दहशत फैल गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!