Press "Enter" to skip to content

रतनगढ़ यात्रा के दौरान हादसा: रपटे में बहने से महिला की मौत, दो बालिकाओं को बचाया / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी गांव से गुरुवार को रतनगढ़ वाली माता मंदिर के दर्शन के लिए एक ही परिवार के करीब 15 सदस्य पैदल यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर काली पहाड़ी और गढ़रौली गांव के बीच स्थित एक रपटे को पार करते समय तेज बहाव में तीन लोग बह गए।

जानकारी के मुताबिक, तेज बारिश के चलते रपटे पर पानी का बहाव तेज था। इसी दौरान 15 वर्षीय दिलकेश लोधी, 12 वर्षीय शिवानी लोधी और 30 वर्षीय वंदना लोधी पानी के बहाव में बह गईं। यह देख दिलकेश के पिता विजय राम लोधी ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी और दिलकेश व शिवानी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, वंदना लोधी पत्नी फूल सिंह लोधी को तेज बहाव से नहीं बचाया जा सका और वह बह गईं।

सूचना मिलने पर पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वंदना का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!