Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में दो अलग-अलग चक्काजाम मामलों में कुल 19 नामजद, 85 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, पुलिस ने सख्ती दिखाई / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ क्षेत्र में दो अलग-अलग कारणों से हुए चक्काजाम मामलों में अब पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इन दोनों मामलों में कुल 104 लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है, जिनमें 19 लोग नामजद हैं, जबकि करीब 85 अज्ञात लोगों की पहचान वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया माध्यमों से की जा रही है।

22 जुलाई को बैराड़ के ग्राम कालामढ़ में प्रस्तावित उद्योग स्थापना और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने पोहरी-मोहना रोड पर बस स्टैंड के पास चक्काजाम कर दिया था। यह जाम प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में था, जिसमें कालामढ़ की 81 हेक्टेयर भूमि में से लगभग 60 हेक्टेयर भूमि को खाली कराया गया। यहां सुपरकट वेल्डिंग इंडस्ट्रीज और एमआरबी इंजीनियरिंग द्वारा कुल 255 करोड़ रुपए का निवेश किया जाना है, जिससे लगभग 950 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

हालांकि इसी भूमि पर अभी भी 100 परिवार निवासरत हैं, जिन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के बिना उजाड़े जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ यह चक्काजाम कई घंटे तक जारी रहा। बैराड़ थाना पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को नामजद किया है और 50 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर BNS की धारा 126(2) और 191(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

इस मामले में पप्पू पुत्र बदी ओड, गुड्डू पुत्र बदी ओड, चरणसिंह पुत्र बालकिशन रावत, गोपाल पुत्र उम्मेद यादव (ग्राम नेहरगढ़ा), गिर्राज पुत्र प्रकाश पाल, रामकुमार पुत्र बदी ओझा, विशाल पुत्र संतोष खटीक, अरविंद जाटव, भोला बंजारा, दरवार बंजारा, विजय पाल, सुशीला जाटव सभी निवासी कालामढ़ के रहने वाला है।

इससे पहले 6 जुलाई को गोंदोलीपुरा निवासी 40 वर्षीय मुकेश शाक्य की पार्वती नदी में डूबकर मौत हो गई थी। शव लाने के दौरान एंबुलेंस और शव वाहन समय पर नहीं मिलने पर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने पहले थाने में विरोध दर्ज कराया और फिर तहसील कार्यालय के सामने पार्वती नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर पोहरी-मोहना रोड पर चक्काजाम कर दिया।

इस चक्काजाम को लेकर तहसीलदार बैराड़ की रिपोर्ट के आधार पर बैराड़ पुलिस ने 7 नामजद और लगभग 35 अज्ञात लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज की है। इन पर आमजन के रास्ते में बाधा डालने और कर्मचारियों से अभद्रता के आरोप लगे हैं।

इस मामले में कल्याण पुत्र महाराज सिंह यादव, वासुदेव कुशवाह, डोंगर पुत्र ल्हारे कुशवाह, गंगाराम पुत्र परसादी शाक्य, बाईसराम पुत्र परसादी शाक्य, हुकुम पुत्र महाराज सिंह कुशवाह, मुकेश पुत्र महाराज सिंह कुशवाह पर एफआईआर दर्ज हुई हैं।

बैराड़ थाना प्रभारी रविशंकर कौशल ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!