Press "Enter" to skip to content

कांवड़ यात्रा में गए परिवार के घर लाखों की चोरी: शिवपुरी में 4 किलो सोने-चांदी के जेवरात; 1.20 लाख नकद ले गए चोर / Shivpuri News

शिवपुरी के रांची गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान से लाखों की चोरी कर ली। चोर मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना मंगलवार को कोलारस थाना क्षेत्र में हुई।सूचना मिलने पर लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रांची गांव के रहने वाले कमल सिंह धाकड़ अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को उदली गांव ससुराल में आयोजित कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वो वहीं रुक गए थे।

इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़े और अंदर रखे बक्से उठाकर करीब 150 मीटर दूर एकांत खाली पर ले गए। वहां बक्सों को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सामान में करीब 4 किलो चांदी, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के झुमके, पांच सोने के नाक के कांटे, एक सोने की अंगूठी और करीब 1 लाख 20 हजार रुपए नकद शामिल हैं।

घटना का खुलासा बुधवार तड़के उस समय हुआ जब कमल सिंह का भतीजा इंद्रसेन सुबह 3 बजे प्याज मंडी के लिए निकल रहा था। रास्ते में उसे टूटा-फूटा सामान पड़ा मिला, जिसके बाद घर पहुंचने पर चोरी का पता चला।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!