Press "Enter" to skip to content

बुजुर्ग दंपति की मौजूदगी में घर में चोरी: 2.50 लाख नगदी और  3 तोला सोना चांदी आभूषण किए चोरी, जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के गणेश बाजार में स्थित घर में चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार की मौजूदगी में चोर घर से दो लाख पचास हजार रुपए नगदी और तीन तोला सोना चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। मामले में पीड़ित बुजुर्ग ने नरवर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नरवर थाना पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार गणेश बाजार वार्ड नं 06  निवासी प्रताप सिंह चौहान ने थाने पर आवेदन दिया  है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि वह और उसकी पत्नी गणेश बाजार में स्थित घर पर अकेले रहते हैं। उनकी अलमारी में 2.50 लाख रुपए नगदी थी। इसके साथ ही तीन तोला सोना चांदी के आभूषण  थे।पीड़ित ने बताया कि कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर वह चोरी कर फरार हो गया। वही इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक अज्ञात युवक रात के 11 बजकर 57 मिनिट पर घर से साड़ी पहनकर निकलता नजर आया है पीड़ित ने उसी पर संदेह जताया है पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार है, और उसे भी कानों में कम सुनाई देता है। जिससे उन्हें घर में चोर कब घुसे इसका कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलने पर नरवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!