Press "Enter" to skip to content

लाठी-डंडों और तलवार से हमला, एक को 12 टांके आए: पुराने मकान को लेकर रिश्तेदारों में मारपीट; रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी: क्षेत्र में पुराने मकान के विवाद को लेकर मंगलवार को शहर के पुरानी जमकर बवाल हो गया। यहां एक ही परिवार के रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में फरियादी तारिक मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके पैर में तलवार लगने से 12 टांके आए हैं। वहीं उनके भाई और भतीजे को भी गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक तारिक मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय हाजी ताज मोहम्मद उम्र 54 साल , निवासी पायगा मस्जिद के सामने इमामबाड़ा, पुरानी शिवपुरी, मंगलवार सुबह 9 बजे पड़ोसी के घर शोक संवेदना प्रकट करने जा रहे थे।

जैसे ही वह शब्बीर पठान के मकान के सामने पहुंचे, तभी उनके रिश्तेदार जावेद अहमद और सहनाज बेगम ने पुराने कमरे के विवाद को लेकर अभद्रता की।

जब तारिक मोहम्मद ने इसका विरोध किया तो सहनाज बेगम ने उनके बाएं पैर पर लाठी से हमला किया। इसके बाद जावेद ने तलवार से हमला कर दिया। शोर सुनकर तारिक का भाई मोहतसिम मोहम्मद और भतीजा रासिक मोहम्मद मौके पर पहुंचे। तभी पीछे से आरोपी सलीम अहमद और अबू हुरैरा लाठियां लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी।

घटना के दौरान मोहल्ले के आसिफ खान और काजी फरहत ने बीचबचाव कर झगड़ा शांत करने की कोशिश की। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि यदि थाने में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे।

घटना की शिकायत देहात थाना पुलिस को की गई, जहां पुलिस ने चारों आरोपी जावेद अहमद, सहनाज बेगम, सलीम अहमद और अबू हुरैरा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!