Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में स्कूल के पास शराब दुकान का संचालन: ग्रामीणों ने की कलेक्टर से बंद कराने की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस तहसील के ग्राम खरई के ग्रामीण दो शराब दुकान के संचालन से परेशान हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर इन्हें बंद कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि, इनमें से एक शराब दुकान स्कूल के बिल्कुल पास है। दूसरी भी आसपास ही है। इससे शराब पीकर लोग गांव में हंगामा करते हैं। गाली-गलौच से अशांति फैलाते हैं। इससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि शराब पीने वालों का व्यवहार गांव में दहशत पैदा कर रहा है। उन्होंने कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अब शराब दुकान बंद कराना ही एकमात्र विकल्प बचा है।

इस दौरान गांव के प्रकाश, रमेश, दिनेश, राहुल सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। उनकी मांग है कि गांव में दारू की बिक्री जल्द से जल्द बंद कराई जाए। इससे गांव को नशे के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!