Press "Enter" to skip to content

नदी में डूबने से किशोरी की मौत, खेत पर टमाटर की पौध लगाने गई थी नानी और मां के साथ, बैराड़ थाना क्षेत्र के मकलीझरा गांव की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग के बैराड़ थाना क्षेत्र के मकलीझरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोरी की नदी में डूबने से मौत हो गई। जहां शिवानी पुत्री दयाकिशन अपनी मां और नानी के साथ खेत पर टमाटर की पौध लगाने गई थी। खेत के पास बह रही नदी में शौच के लिए उतरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बहाव में बह गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका शिवानी अपनी मां मुन्नी और नानी के साथ बैठका वाले खेत पर पहुंची थी। कुछ देर बाद वह नदी में शौच करने गई, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। शिवानी को तैरना नहीं आता था, जिससे वह डूब गई। घटना की जानकारी परिजन को फोन पर दी गई, जिसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शिवानी को पानी से बाहर निकाला।

परिजन तुरंत उसे बैराड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शिवानी को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!