Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी एसपी ने माधव चौक पर “नशे से दूरी है जरूरी” आभियान के अंतर्गत शिवपुरी को नशा मुक्त करने की दिलाई शपथ, ऑटो पर चस्पा किए पोस्टर / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश भर में नशे के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए “नशे से दूरी है जरूरी” कार्यक्रम का आयोजन 15 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जा रहा है।

उक्त आदेशों के पालन में शिवपुरी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में आज 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे “नशे से दूरी है जरूरी” कार्यक्रम के तहत पांचवे दिन माधव चौक पर ऑटो चालकों और शहर के नागरिकों को पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने नशा ना करने और शिवपुरी को नशा मुक्त करने की शपथ दिलाते हुए ऑटो पर “नशे से दूरी है जरूरी” के पोस्टर चस्पा कर किए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!