शिवपुरी: जिले में हो रही लगातार भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले के समस्त 2442 आंगनवाड़ी केन्द्रों में दर्ज 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती/धात्री माताओं एवं किशोरी बालिकाओं के लिए 19 जुलाई (शनिवार) को अवकाश घोषित किया गया है।
महिला एवं वाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डी.एस. जादौन ने बताया कि आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी सहायिका, आंगनवाडी केन्द्र पर निर्धारित समयावधि तक उपस्थित रहकर केन्द्र एवं विभागीय योजनाओं से सम्बंधित कार्य सम्पादित करेंगी संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) द्वारा पूर्ववत भ्रमण एवं पर्यवेक्षण कार्य भी नियमित रूप से संपादित किया जाएगा।







Be First to Comment