Press "Enter" to skip to content

कपिल जूस के मालिक कपिल पर जानलेवा हमला: 2 अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गर्दन पर किया 2 जगह हमला, 10 टांके आए, हमलावर फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली वीर सावरकर कॉलोनी पतंजलि स्टोर के पास युवक पर 2 अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गर्दन पर वार कर दिया. जिसके कारण युवक की गर्दन में 10 टांके आए है. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार कपिल जूस के मालिक कपिल मिनोचा निवासी वीर सावरकर कॉलोनी ने बताया कि वह रात्रि 10:30 के लगभग दुकान से अपने घर जा रहे थे इसी दौरान जब वह वीर सावरकर कॉलोनी पतंजलि स्टोर वाली गली में पहुंचे तो 2 हमलावर पैदल हमला करने के लिए तैयार खड़े थे जैसे ही हमलावरों ने रास्ता रोकने की कोशिश की तो युवक ने स्कूटी तेज कर दी. इसके बाद उन्होंने पीछे से चाकू से हमला कर दिया. चाकू से गर्दन पर दो जगह हमला किया उसके बाद चाकू गर्दन में ही लगा रह गया और हमलावर मौके से फरार हो गए. जिसकी सूचना देहात थाना पुलिस को दी. देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!