Press "Enter" to skip to content

डाकघर के ग्राहकों को 22 जुलाई से मिलेगी, डिजिटल सेवाएं, 21 जुलाई को रहेंगी समस्त डाक सेवाएं स्थगित / Shivpuri News

शिवपुरी: अधीक्षक डाकघर गुना ओ.पी.चतुर्वेदी ने बताया कि डाकघर में एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी आईटी 2.0 मंगलवार 22 जुलाई 2025 से गुना डाक संभाग के तीनों जिलों गुना अशोकनगर एवं शिवपुरी के प्रत्येक डाकघर में शुरू हो रहा हैं। आई टी 2.0 लागू होने से डाकघर के ग्राहकों को अब, बेहतर, त्वरित एवं सशक्त सेवाएं मिलेंगी एवं इससे विभाग का डिजिटल प्लेटफॉर्म, अब और अधिक सहज व सुरक्षित रहेगा।
बदलते तकनीकी युग में डाक विभाग निरंतर आधुनिक तकनीक के साथ, प्रोजेक्ट एरो, लुक एंड फील, एवं आईटी 1.0 जैसे सफल  प्रोजेक्ट के पश्चात अब डाक विभाग आईटी 2.0 को शुरू करने जा रहा है। डिजिटल उत्कृष्टता की दशा में यह डाक विभाग की एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी।
अधीक्षक डाकघर ने आगे बताया कि डाक विभाग अगली पीढ़ी के एपीटी एप्लिकेशन की शुरुआत की घोषणा कर रहा है, जो डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में हमारी यात्रा में एक बड़ी छलांग हैं। इस उन्नत और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्बाध और सुरक्षित काम करने के लिए 21 जुलाई सोमवार को गुना संभाग के समस्त डाकघरों में समस्त प्रकार का काम बंद रहेगा, जो कि डेटा माइग्रेशन, डेटा वेरिफिकेशन एवं कॉन्फिग्रेशन प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक हैं।
अधीक्षक डाकघर गुना ओपी चतुर्वेदी ने डाकघरों के सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी ग्राहक को आवश्यक कार्य है तो वह 19 जुलाई तक डाकघर में संपर्क कर अपना कार्य करा सकते हैं। 21 जुलाई सोमवार को डाकघर की सेवाएं बाधित रहेंगी। 22 जुलाई मंगलवार से डाकघर की सारी सेवाएं सुचारू रूप से प्रारंभ होंगी। अधीक्षक डाकघर गुना द्वारा सम्मानित ग्राहकों से सहयोग करने की अपील की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!