Press "Enter" to skip to content

जैन समाज ने जूनागढ़ स्थित गिरनार पर्वत की पाँचवी टोंक पर जैनों को पूजा के अधिकार से बंचित रखने को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी: जैन मिलन एवं जैन मिलन महिला शिवपुरी सहित जैन मिलन परिवार एवं सकल जैन समाज ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.

गुजरात के जूनागढ़ स्थित गिरनार पर्वत की पांचवी टोंक पर जैनों को पूजा के अधिकार से वंचित रखने के विरोध में आज जैन समाज ने कलेक्टर को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा है. 2 जुलाई 2025 को गिरनार पर्वत की पांचवी टोंक पर जिस स्थान से जैन धर्म के 22 वें तीर्थकर नेमिनाथ जी मोक्ष हुए थे देश भर से आए हजारों जैन धर्मा वलबियों को उनकी पूजा के अधिकार से वंचित रखा गया. ना ही भगवान का जयकारा बोलना दिया, ना ही कोई द्रव्य आदि चढ़ाने दिया गया, ना ही निर्माण लड्डू चढ़ाने दिया.

भारत सरकार के पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग तथा गुजरात राज्य गजेटियर दोनों ने स्पष्ट प्रमाणित किया है कि गिरनार की पंचम टोंक मूलतः जैन तीर्थ है एवं माननीय गुजरात उच्च न्यायालय ने 2005 में स्पष्ट आदेश दिया था की पंचम टोंक पर कोई भी नया निर्माण न किया जाए. जैन समाज ने मांग की है की गिरनार की पांचवी टोंक को संरक्षित जैन राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!