Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में आरोपी की मां का दावा- बेटा निर्दोष: हमसे 3 लाख की रंगदारी मांगी गई थी, बिजली तार चुराने में हुई थी युवक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस क्षेत्र मे हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। सोमवार को आरोपी विनोद जाटव की मां कुसुम जाटव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बेटे को झूठा फंसाए जाने की बात कही।

कुसुम के मुताबिक, अनिल जाटव पर पहले से ही बिजली तार चोरी के 8 मामले दर्ज हैं। 7 जुलाई को अनिल गोरा टीला में 11 केवी के बिजली खंभे पर तार काटने के दौरान करंट लगने से घायल हो गया। उसके साथी रामपाल लोधी और बृजेंद्र लोधी उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। अगले दिन अनिल की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि विनोद कोलारस में बिल्डिंग रिपेयरिंग का काम करता है। तीन-चार साल पहले अनिल ने उसकी दुकान पर काम किया था। घटना के बाद रामपाल ने विनोद को फोन कर सूचना दी। विनोद ने अनिल के परिवार को जानकारी दी।

कुसुम का आरोप है कि अनिल के परिजन और एक संगठन के पदाधिकारी 3 लाख रुपए मांग रहे थे। रकम नहीं मिलने पर विनोद का नाम एफआईआर में जोड़ दिया गया। उन्होंने विनोद के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट और लोकेशन की जांच की मांग की है। साथ ही जांच पूरी होने तक विनोद की गिरफ्तारी रोकने की अपील की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!