Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के कुंअरपुर में तालाब की पार रात में टूटी: रात डेढ़ बजे गांव में घुसा पानी, अनाज और सामान बहा, अज्ञात लोगों पर पार तोड़ने के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी के ग्राम पंचायत कुंअरपुर में रविवार देर रात तालाब की पार फूट जाने से गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। रात करीब डेढ़ बजे अचानक गांव में पानी घुस आया, जिससे कई घरों में रखा अनाज और अन्य सामान पानी में बह गया। एक ग्रामीण की बाइक भी पानी के तेज बहाव में बह गई।

गांव के रहने वाले गोपाल गोस्वामी ने बताया कि रात को लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक घरों में पानी घुस आया। ग्रामीण जब बाहर निकले तो चारों ओर पानी ही पानी था। जब लोग तालाब की ओर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि तालाब की पार टूट चुकी है और वहीं से पानी गांव में घुसा है।

ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों पर साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी ने जान-बूझकर रात के अंधेरे में तालाब की पार फोड़ी है।

घटना की सूचना प्रशासन को भी दे दी गई है। ग्रामीणों ने नुकसान की भरपाई की मांग की है और मामले की जांच कराने की मांग भी उठाई है। फिलहाल गांव में पानी तो उतर चुका है, लेकिन लोगों के घरों पर इसका असर साफ देखा जा सकता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!