Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में बारिश से बचने के फेर में कुएं में गिरी गाय, पार्षद एमडी गुर्जर सहित साथियों में रस्सी से बांधकर बाहर निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी में एक गाय कुएं में गिर गई। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो वह कुएं के पास पहुंचे। लोगों ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। मामला शहर के वार्ड क्रमांक 36 के झिंगुरा क्षेत्र में गुरुवार रात का है।

बारिश से बचने की कोशिश में भाग रही यह गाय कुएं में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद एमडी गुर्जर मौके पर पहुंचे और स्थानीय युवाओं की मदद से रेस्क्यू कर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

वार्ड पार्षद एमडी गुर्जर ने बताया कि झिंगुरा क्षेत्र के युवाओं ने रात के समय उन्हें फोन पर सूचना दी थी कि एक गाय कुएं में गिर गई है। बारिश का पानी ज्यादा होने से गाय घबराकर भाग रही थी और तभी वह असंतुलित होकर खुले कुएं में गिर गई।

सूचना मिलते ही पार्षद गुर्जर कुछ युवाओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल रेस्क्यू शुरू कराया। दो युवकों को रस्सी के सहारे कुएं में उतारा गया और गाय को रस्सी से बांधकर ऊपर खींचा गया। थोड़ी मेहनत और सावधानी के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!