Press "Enter" to skip to content

सांसद भारत सिंह कुशवाह कल पोहरी विधानसभा के दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे भूमि पूजन / Shivpuri News

शिवपुरी। ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह 11 जुलाई को पोहरी विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान श्री कुशवाह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। सांसद भारत सिंह कुशवाह सुबह 9.30 बजे 17 ए गांधी रोड से धौलागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11 बजे धौलगढ़ से बावड़ी खोड़ सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे सतनवाड़ा, नरवर रोड से सकलपुर सहरिया रोड़ का भूूमिपूजन, दोपहर 12.30 बजे खजूरी से सहराना रोड़ का भूमिपूजन, दोपहर 1 बजे कुंअरपुर में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, दोपहर 1.30 बजे सिकरावदा में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, दोपहर 2 बजे खौरघार में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन तथा 2.30 बजे कनाखेड़ी में पंचायत भवन/सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करेंगे। उसके बाद श्री कुशवाह शाम 4.30 बजे शासकीय उ.मा. विद्यालय छर्च में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से संवाद एवं पंचायत भवन का भूमिपजन करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!