शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम टोड़ा के किसानों को सोयाबीन को नकली बीज बेचने वाले बीज भंडार पर कृषि विभाग की टीम ने छापामार जांच की। बीज भंडार के संचालक द्वारा उचित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाने के चलते दुकान को सील कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम टोड़ा निवासी कई किसानों ने 7 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि राजौरिया कृषि सेवा केंद्र से उन्होंने सोयाबीन का बीज खरीदा था। बीजोपचार उपरांत उन्होंने बीज की बोबनी की परंतु बीज नहीं उगा। किसानों ने नकली बीज होने का संदेह जताते हुए मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कृषि विभाग के उपसंचालक पान सिंह ने राजोरिया कृषि सेवा केन्द्र वैराड़
पोहरी एसएडीओ आरपी पचौरी को दुकान की जांच के निर्देश जारी किए। जब वह टीम के साथ दुकान पर पहुंचे और दुकान संचालक श्रीनिवास राजौरिया से बिल बुक, स्टाक रजिस्टर, किसानों की सूची मांगी तो वह उपलब्ध नहीं करवा पाया। अधिकारियों ने दुकान को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment