शिवपुरी: जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले सिनावलकलां गाँव में शराब के लिए रूपये ना देने पर 4 लोगों ने मिलकर एक युवक की बेहरमी से मारपीट कर दी. जिसकी शिकायत आज पीड़ित युवक ने एसपी शिवपुरी से दर्ज कराई हैं.
हितेश पाल के अनुसार 7 जुलाई 2025 को शाम के 5 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था. इसी दौरान गाँव के परमाल लोधी, नरेश लोधी, शीलचंद लोधी, विजय सिंह लोधी ने एकराय होकर बेहरमी से मारपीट कर दी. मारपीट की पूरी घटना घर पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं.
हितेश ने बताया की सभी ने शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की थी. रूपये नहीं दिए तो सभी ने मिलकर मारपीट कर दी और विधायक की धमकी देने लगे. जिसकी शिकायत आज पुलिस अधीक्षक से दर्ज कराई हैं.







Be First to Comment