शिवपुरी के रन्नौद कस्बे में पिछले 24 घंटे में एक कुत्ता तीन बच्चों पर हमला कर कर चुका है। सभी घायल बच्चों का उपचार नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। बुधवार को घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें कुत्ता बच्ची पर अचानक हमला करता दिख रहा है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नगर परिषद रन्नौद के वार्ड क्रमांक 4 गडरियाना मोहल्ला में 6 साल की रक्षा प्रजापति अपने घर के बाहर बज रहे डीजे को देखने निकली थी। तभी अचानक पीछे से कुत्ते ने उस पर झपट्टा मारते हुए हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह उसे कुत्ते से छुड़ाया। बच्ची के शरीर पर कई जगह काटने के निशान हैं।
वहीं, शाम को रन्नौद कस्बे में ही घर के बाहर खेल रहे तरुण कुशवाह पिता दिनेश कुशवाह पर भी उसी कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गया। इसके अलावा लोगों ने बताया कि मंगलवार को ही केवट समाज के एक 5 साल के बच्चे को भी इसी कुत्ते ने अपना निशाना बनाया था। लगातार हो रहे हमलों से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।








Be First to Comment