Press "Enter" to skip to content

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, महाकाल दूध डेयरी से 12 सिलेंडर जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे द्वारा महाकाल दूध डेयरी, सिद्धेश्वर कॉलोनी, शिवपुरी में आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डेयरी में 12 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए, जिनमें 11 सिलेंडर खाली एवं 1 सिलेंडर भरा हुआ था। कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए और इनका उपयोग व्यवसायिक रूप से किया जा रहा था।
इस पर डेयरी संचालक नरेन्द्र पुत्र भरोसा चौरसिया के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!