Press "Enter" to skip to content

राशन माफियाओं पर प्रशासन की सख्ती, पिछोर तहसील के ग्राम वाचरौन में 130 क्विंटल अवैध चावल जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार जिले में राशन माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज ग्राम वाचरौन, तहसील पिछोर में कार्रवाई की गई।
एसडीएम शिवदयाल धाकड़, जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे, तहसीलदार, सहायक आपूर्ति अधिकारी एवं मण्डी निरीक्षक की टीम द्वारा की गई जांच में गिरजेश लोधी नामक व्यापारी के लक्ष्मण लोधी के मकान में 130 क्विंटल चावल का अवैध भंडारण पाया गया।
मौके पर व्यापारी द्वारा कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके कारण समस्त चावल जप्त कर लिया गया। इस संबंध में थाना पिछोर में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ की गई है।
प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और आम जनता के हितों की सुरक्षा के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!