पोहरी से 14 किमी दूर घने जंगल मे यहाँ पवा सिद्ध स्थल, लेकिन सुरक्षा के नहीं है इंतजाम
पोहरी से 14 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध पवा धार्मिक स्थल पर जलप्रपात शुरू हो गया है। बीते कुछ दिनों से हो रही अच्छी बारिश के बाद पवा जलप्रपात पर 100 फीट ऊंचाई से पानी गिर रहा है। मंगलवार को जलप्रपात पर पानी आने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए पहुंचे.
गौरतलब है कि पवा जलप्रपात जंगल के बीच स्थित है और यह धार्मिक स्थल प्रसिद्ध है। इस जलप्रपात पर जंगली क्षेत्र से पानी आकर ऊंचाई से गिरता है और ऊंचाई से पानी गिरने पर यहां प्रकृति का अनोखा नजारा देखने को मिलता है। पहाड़ो के बीचो बीच बियावान जंगल मे इस झरने को देखने आस पास सहित जिले संभाग के हजारों सेलानी यहाँ आते है बारिश के दिनों मे इस झरने का मजे लेते है
लेकिन जिस प्रकार से झरना है लेकिन प्रसासन द्वारा यहाँ सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए है जिसे कोई भी घटना घटित हो सकती है. पवाधाम धार्मिक आस्था का केंद्र भी है यहां पर मुनिश्री संत रामदास महाराज का आश्रम है.







Be First to Comment