Press "Enter" to skip to content

शासकीय स्कूल में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पिछोर पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक विद्यालय स्कूल जराय में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरों को गिरफ्तार कर मार बरामद कर लिया है.

बता दें की 5 जुलाई 2025 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय जराय के शिक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया था कि 3 जुलाई की रात्रि स्कूल में से टीवी पैनल, पंखा, कुर्सी चोरी हो गया था. जिसकी शिकायत पिछोर थाने में दर्ज कराई गई थी.

पिछोर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने बताया कि आरोपियों की पहचान हनुमंत लोधी एवं जयराम लोधी के रूप में की गई. 8 जुलाई 2025 को जराय रोड से आरोपी हनुमंत पुत्र नंदराम लोधी उम्र 32 साल एवं जयराम पुत्र वीर सिंह लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम जराय को गिरफ्तार किया गया.

आरोपियों ने बताया कि शासकीय स्कूल जराय से एक टीवी पैनल, एक पंखा, कुर्सी चुराई थी. चोरों से सामान भी बरामद किया गया हैं. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने टीम को उचित इनाम देने की घोषणा की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!