Press "Enter" to skip to content

कालीपहाड़ी के रोजगार सहायक बृजेश लोधी पर 4 लाख की धोखाधड़ी के आरोप, पति की मौत पर मिली संबल राशि हड़पी, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियांधाना जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत काली पहाड़ी डामरौन में दो महिलाओं के साथ रोजगार सहायक द्वारा चार लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं. जिसकी शिकायत पीड़ित महिलाओं ने आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कलेक्टर से की है.

जानकारी के अनुसार मीरा प्रजापति पत्नी स्वर्गीय सालिकराम प्रजापति निवासी ग्राम पंचायत काली पहाड़ी डामरौन ने बताया कि उसके पति सालिगराम प्रजापति की मौत हो गई थी. पति का संबल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन था. जिसकी अनुग्रह सहायता राशि चार लाख रुपये मिली थी. जिसमें से रोजगार सहायक बृजेश लोधी ने लस्टनेस जनहित क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में जमा करने का झांसा देखकर 3 लाख की धोखाधड़ी कर दी. यह राशि 4 साल पहले जमा कराई गई थी. जो कि अब 4 महीने से मांगने पर बृजेश लोधी द्वारा मना किया जा रहा हैं.

इसी क्रम में महिला फूला ने बताया कि उसके पति की मौत 7 साल पहले हुई थी और उसकी पति के 1 लाख रूपये की राशि बृजेश लोधी द्वारा ली गई थी. जो की 7 साल पूरे होने पर अब वापस नहीं दी जा रही हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!