शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भावखेड़ी में जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिसे पोहरी स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया. उसके बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया हैं. जहां पर घायल का उपचार जारी हैं.
जानकारी के अनुसार कैलाशी आदिवासी पुत्री रत्ती आदिवासी निवासी भावखेड़ी ने बताया कि मेरे छोटे भाई रामसेवक आदिवासी उम्र 40 साल ने बड़े भाई सुआलाल और भाभी श्यामा अपने घर पर अपनी बेटी और दामाद को जमीन देने की बात कर रहे थे. इसी दौरान जब छोटे भाई रामसेवक ने उसका विरोध किया तो भाई सुआलाल और भाभी श्यामा ने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया. जिसे परिजन पोहरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया हैं. जहां पर घायल का उपचार जारी है.







Be First to Comment