शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के पारोंच नदी में शनिवार सुबह एक युवक तेज बहाव में बह गया था. युवक की पहचान 40 वर्षीय अवधेश केवट के रूप में हुई है, जो भौंती कस्बे का रहने वाला है।
बता दें की अवधेश अपने दोस्तों के साथ शनिवार की सुबह करीब 11 बजे नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने उसे बहते देखा और तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही भौंती थाना प्रभारी मनोज राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 5 किलोमीटर तक नदी किनारे तलाश की गई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जिला मुख्यालय से एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने बोट के जरिए नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पिछोर एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी की. एसडीईआरएफ और पुलिस की टीमों ने 24 घंटे की सर्चिंग के बाद युवक के शव को हनुमान घाट मंदिर के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया हैं. परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हैं. पुलिस शव का पीएम करा रहीं हैं.







Be First to Comment