,

बच्चों की लड़ाई के कारण महिला ने खाई घास में डालने बाली जहरीली दबा, हालत गंभीर इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरैनी में महिला ने बच्चों की लड़ाई के बीच घास में डालने वाली जहरीली दवाई का सेवन कर लिया. जिस कारण उसकी हालत गंभीर हैं जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार वृंदावन जाटव निवासी ग्राम पुरैनी थाना मायापुर ने बताया कि उसकी पत्नी कबूला पाई जाटव उम्र 35 साल ने बच्चों की लड़ाई के बीच घर पर रखी घास में डालने वाली जहरीला दवा का सेवन कर लिया. जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई. जिसे जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया हैं. जहां पर महिला का इलाज जारी है.