Press "Enter" to skip to content

बिजली विभाग की लापरवाही से 3 लोग करंट के तार में झुलसे, युवक का पूरा चेहरा जला, भतीजी भतीजा घायल,  बाल बाल बची जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम टोरिया में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई हैं. बिजली विभाग की लापरवाही के चलते करंट का खुला तार डाला हुआ था. इसी दौरान तीन लोग तार की चपेट में आ गए. जिसके कारण युवक का चेहरा बुरी तरह से जल गया हैं.

जानकारी के अनुसार अशोक जाटव ने बताया कि मेरा साला बीरबल जाटव अपने भतीजे गौरव जाटव और भतीजी भावना जाटव के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान गांव के पास बिजली विभाग की लापरवाही के चलते करंट दौड़ता तार टूटा हुआ डला था. जिसकी चपेट में आने से बीरबल का चेहरा पूरी तरह से जल गया. वहीँ भावना और गौरव जाटव घायल हैं. बीरबल जाटव का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज जारी हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!