Press "Enter" to skip to content

जिला सहकारी बैंक शाखा खनियांधाना में जमा 9 लाख रूपये, बैंक बाले नहीं दे रहे, कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा खनियाधाना में युवक के 9 लाख रूपये जमा हैं जब भी युवक पैसे निकालने जाता हैं तो उसेसे पैसे ना होने की बात कहीं जाती हैं. पीड़ित ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कलेक्टर से पैसे दिलवाने की मांग की हैं.

जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह लोधी पुत्र भागीरथ लोधी निवासी ग्राम ममरौनी तहसील खनियाधाना ने बताया कि उसने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शिवपुरी की शाखा खनियांधाना में एफडी की थी. जिसकी राशि 9 लाख 14 हजार 387 रुपए उसे मिलने थे पिछले 1 साल से वह बैंक के चक्कर काट रहा हैं लेकिन उसे पैसा नहीं दिया जा रहा हैं जिसके कारण पीड़ित अपनी बच्चियों को नहीं पढ़ा पा रहा हैं साथ ही एक बच्ची की शादी का कर्जा भी नहीं दे पा रहा हैं. जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर कलेक्टर से दर्ज कराई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!