Press "Enter" to skip to content

पोहरी बैराड़ मार्ग पर जरियाखेड़ा मोड पर युवक हुआ गंभीर घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी बैराड़ रोड पर किसी अज्ञात किसान दुबारा बीच सड़क पर पेड़ो से कटे हुए झार रखे हुए दो दिन हो गए है जिससे आने जाने वाले राहगीरों को  भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

क्योंकि ये झार जिस जगह सड़क पर रखे हुए है वह नानोरा रोड से आगे जरियाखेड़ा मोड के नजदीक रखे हुए है

आज एक युवक को मोड पर सामने से आ रही बाइक नहीं दिखी तो वह बाइक सवार से टकराकर चोटिल हो गया जिसका इलाज पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है

जानकारी अनुसार घटनाक्रम पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम नानोरा रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर हालत में डला हुआ था जिसकी सूचना राहगीरों ने भटनाबर चौकी प्रभारी सीमा धाकड को दी जिस पर आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचकर भटनावर चौकी पुलिस ने अपनी गाड़ी से पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया….जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी था लेकिन घायल युवक की पहचान के लिए भटनावर चौकी प्रभारी सीमा धाकड ने घायल युवक की पहचान हेतु फोटो को आसपास के ग्रामों में स्थित कोटवार को भेजी जिस पर रामपुरा कोटवार राकेश वर्मा  ने चौकी प्रभारी सीमा धाकड को सूचना दी कि ये युवक भरत बाल्मीकि निवासी रामपुरा का है उसके उपरांत कोटवार राकेश वर्मा ने भरत बाल्मीकि के परिजनों को सूचित किया ,जहां घायल युवक को परिजनों के साथ एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!