शिवपुरी: करैरा पुलिस ने शासकीय चरनोई (गौचर) भूमि को निजी बताकर ₹5.65 लाख में बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है दूसरा आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी हैं.
बता डदें की दौलत शाह निवासी करैरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हरिराम लोधी निवासी सिरसौद ने उसे बताया कि उसके साढ़ू माया सिव लोधी निवासी हाथरस की ग्राम जुझाई में कृषि भूमि है, जिसे वह बेचना चाहता है दौलत शाह ने विश्वास कर अपनी पत्नी रशीदा बानो के नाम पर 6 बीघा भूमि ₹5,65,000 में खरीद ली और रजिस्ट्री कार्यालय करैरा में विधिवत रजिस्ट्री भी करवा ली.
लेकिन जब वह नामांतरण कराने तहसील करैरा गया, तो पता चला कि उक्त भूमि शासकीय चरनोई भूमि है, जो बिक्री के योग्य नहीं है और उस पर किसी प्रकार का नामांतरण भी नहीं किया जा सकता फरियादी की रिपोर्ट पर थाना करैरा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 195/25, धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज का उपयोग) भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया करैरा पुलिस ने आरोपी हरिराम लोधी को गिरफ्तार कर करैरा न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे उप जेल करैरा भेज दिया गया हैं.
दूसरा आरोपी माया सिव लोधी निवासी हाथरस फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छाबई सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव प्रधान आरक्षक प्रतिपाल सिंह चौहान एनआरएस मनमोहन सिंह तोमर मुख्य भूमिका रही.







Be First to Comment