Press "Enter" to skip to content

कोलारस में नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला: एक ही रात में चार घरों में चोरी: परिवार को कमरे में बंद कर सोना-चांदी समेत नकदी चुराई / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस में चोरों ने कोलारस में एक ही रात चार घरों में चोरी की। वार्ड क्रमांक 15 स्थित काली माता मंदिर के पास चोरों ने चारों घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। बदमाशों ने घरों में सो रहे परिवारों के कमरों को बाहर से कुंडी लगाकर वारदात को अंजाम दिया, जबकि घर के बाहर खड़ी चाबी लगी बाइक को नहीं ले गए।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 15 निवासी रवि जाटव, पृथ्वीराम, केशव जाटव और पातीराम के घर चोरी हुई। रवि जाटव ने बताया कि चोरों ने उसके घर के एक कमरे का ताला तोड़कर पेटी में रखे 16 हजार रुपए और 4 चांदी के सिक्के चुरा लिए। गनीमत रही कि जिस बक्से में सोने-चांदी के जेवरात रखे थे, उसका ताला सुरक्षित रह गया।

वहीं पृथ्वीराम ने बताया कि उनके घर से चोर करीब 100 ग्राम चांदी के चूड़े, 100 ग्राम चांदी की जंजीर और एक सोने का ताबीज चोरी कर ले गए। वहीं पातीराम के घर में भी चोरी की कोशिश हुई, लेकिन चोरों के हाथ कुछ खास नहीं लगा।

सबसे ज्यादा नुकसान केशव जाटव के परिवार को हुआ। उनकी पत्नी गुड्डी ने बताया कि वह परिवार के साथ एक कमरे में सो रही थीं। चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर दूसरे कमरे में घुसकर वहां रखे दो सोने के मंगलसूत्र, कान के बाले, 500 ग्राम चांदी की करधौनी, दो जोड़ी चांदी की पायल और 42 हजार रुपए नकद चुरा लिए।

एक साथ चार घरों में हुई चोरी से क्षेत्र के रहवासियों में रोष व्याप्त है। मामले की सूचना मिलते ही कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!