शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले पोलोग्राउंड के पास एक अज्ञात युवक बेहोश अवस्था में मिला. जिसे राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं. जहां युवक का उपचार जारी हैं.
जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की सुबह 9 बजे पोलोग्राउंड के पास अज्ञात युवक बेहोश अवस्था में पड़ा था. राहगीरों ने जब अज्ञात युवक को देखा तो तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां युवक का उपचार जारी हैं. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी हैं ना ही युवक के परिजन अस्पताल पहुँचे हैं.







Be First to Comment