शिवपुरी: पोहरी विधानसभा से विधायक कैलाश कुशवाह आदिवासियों के संरक्षक बन चुके हैं. फॉरेस्ट विभाग 15 दिनों से आदिवासियों की पट्टे की जमीन को खाली करना चाहता हैं. जिसकी शिकायत पर विधायक कैलाश कुशवाह उनके समर्थन में खड़े हो गए.
जानकारी के अनुसार पोहरी विधानसभा के डोंगरी, झोपड़ी, जासोदा, बम्हारी, भानगढ़ सहित छर्च क्षेत्र के गांव में आदिवासियों की जमीन पर फॉरेस्ट विभाग पिछले 10 से 15 दिन से पट्टों की जमीनों पर से आदिवासियों को हटाना चाह रहा हैं उन्होंने सभी के पट्टे चेक किए. 1980 से 2000 के बीच के सभी के पट्टे मिले.
पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि उनकी तहसीलदार सहित कलेक्टर शिवपुरी से बात हुई हैं सभी के पास पट्टे हैं. ऐसे में उन्हें जमीन से नहीं हटाया जाना चाहिए मैं उनके साथ खड़ा हूं.










Be First to Comment