Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के फतेहपुर में दिखे इंडियन बुल फ्रॉग : मानसून की पहली बारिश के बाद वायरल हुआ वीडियो / Shivpuri News

शिवपुरी में मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से राहत दी। इसी के साथ शहर के फतेहपुर क्षेत्र में एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। यहां कुछ चमकदार पीले रंग के मेंढक नजर आए। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शुरुआत में लोग चौंक गए क्योंकि मेंढक खिलौनों जैसे दिख रहे थे। लेकिन ये इंडियन बुल फ्रॉग हैं।

जानकारों के मुताबिक, इंडियन बुल फ्रॉग सामान्य दिनों में भूरे या हरे रंग के होते हैं। बारिश के मौसम में ये सक्रिय होते हैं। प्रजनन काल में नर मेंढक मादा को आकर्षित करने के लिए अपना रंग बदलकर चटक पीला कर लेते हैं। इनका रंग सूरजमुखी के फूल जैसा होता है।

नर मेंढक न केवल रंग बदलते हैं, बल्कि तेज आवाज भी निकालते हैं। उनके गालों के पास नीले रंग के वोकल सैक फूलते हैं, जिससे आवाज और दूर तक सुनाई देती है।

इंडियन बुल फ्रॉग आमतौर पर तालाब, नदी, झील या झरनों के किनारे पाए जाते हैं। मानसून की शुरुआत में ही कुछ दिनों तक ये पीले रंग में दिखते हैं। इसी कारण इन्हें साल में एक बार दिखने वाला जीव भी कहा जाता है। यह प्राकृतिक चक्र हर साल एक बार ही सक्रिय होता है और प्रकृति की विविधता को दिखाता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!