शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरोना निवासी 22 वर्षीय रोहित शर्मा पिछले 15 दिनों से लापता है। रोहित गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
रोहित के पिता नकटूराम शर्मा के अनुसार, उनका बेटा 7 जून को कंपनी छोड़कर शिवपुरी आया था। उसी दिन रोहित के चाचा अरविंद शर्मा ने कंपनी के सुपरवाइजर देवेंद्र शर्मा से बात की। देवेंद्र ने बताया कि रोहित शिवपुरी के लिए निकल गया है। वीडियो कॉल पर रोहित ने खुद भी शिवपुरी पहुंचने की पुष्टि की थी। बृजेंद्र रावत नामक व्यक्ति के मुताबिक, रोहित को घोड़ा चौराहा स्थित होटल में देखा गया था। वह राहुल नामक युवक के साथ मनियर शिवपुरी में तीन दिन तक रुका था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है।

Be First to Comment