Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के कोलारस में युवकों ने रस्सी बांधकर कुएं में गिरी गाय का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस कस्बे के वार्ड 12 राजापुरा में गुरुवार रात एक खेत के कुएं में गाय गिर गई। इसके बाद सूचना मिलने पर स्थानीय युवकों ने बिना किसी प्रशासनिक मदद के गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह गंगाराम कुशवाह के खेत में बने कुएं से गाय की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। गोविंद कुशवाह, बाडू, पदम, राधे, कमल, अर्जुन, बनबारी और ठाकुर लाल सहित अन्य युवकों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

गोविंद कुशवाह ने बताया कि दो युवक कुएं में उतरे और रस्सी की मदद से गाय को बांधकर सभी ने मिलकर सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। इस दौरान गाय को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!