शिवपुरी: जिले की भौंती ने 1 किलो 200 ग्राम गांजा सहित एक मोटरसाईकिल जप्त कर आरोपी धर्मेन्द्र राजपूत को गिरफ्तार किया हैं.
भोंती थाना प्रभारी मनोज राजपूत ने बताया की 16 जून 2025 को दुल्हई तिराहे के पास नहर की पुलिया से धर्मन्द्र राजपूत पुत्र देवीलाल राजपूत उम्र 35 साल निवासी लखनपुरा थाना बसई जिला दतिया के कब्जे से 1.200 किग्रा गांजा कीमत 15000 रुपये व हीरो होण्डा स्पेलेन्डर क्र. एमपी.32 जेड.ऐ.0883 कीमती 70000 रुपये कुल मशरुका 85000 रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी धर्मन्द्र राजपूत पुत्र देवीलाल राजपूत उम्र 35 साल निवासी लखनपुरा थाना बसई जिला दतिया को गिरफ्तार किया गया। थाना वापसी पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 190/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
इनकी रहीं सराहनीय कार्यवाहीः थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राजपूत, सउनि जितेन्द्र सिंह जाट, प्रआर.224 राजेश शर्मा, आर. 534 रामप्रसाद गुर्जर, आर. 637 कमल गुर्जर, आर. 1188 धर्मवीर रावत, की अहम भूमिका रही।







Be First to Comment